गिरिडीह में माले नेता नारायण राय की हत्या

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: माले नेता नारायण राय की मंगलवार देर रात हत्या कर दी गई। उनका शव हीरोडीह थाना क्षेत्र के शाली गांव की सीमा में मिला है।

घटना की सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह जमुआ इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह तथा हीरोडीह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी मिलने पर माले के जमुआ विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान एवं माले नेता विजय पांडेय भी मौके पर पहुंचे। घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

घटना के बाद मृतक के परिजन खोजी कुत्तों को मौके पर लाकर जांच करने का आग्रह पुलिस से थे। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को हत्याकांड के अविलंब खुलासे का भरोसा दिया।

बताया गया कि नारायण लकड़ी का काम करते थे। वह मंगलवार देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी हत्या की गई। सुबह शव को एक दीवार के किनारे पड़े देखा गया।

घटनास्थल पर ही लकड़ी लदी एक साइकिल बरामद की गई है। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को शव मिलने की इसकी सूचना दी। परिजन इस हत्या के पीछे जमीन विवाद होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया है। कुछ और लोगों से पूछताछ की गई है।

Share This Article