पलामू पुलिस ने JJMP के एरिया कमांडर सहित छह नक्सली को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नक्सली संगठन जेजेएमपी के छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें जेजेएमपी का एरिया कमांडर अरविन्द राम, संजय राम, कृष्णा यादव, मनोज चौहान, अजय कुमार यादव और परमात्म राम के नाम शामिल हैं। ये सभी बिहार राज्य अंतर्गत औरंगाबाद जिले के निवासी हैं।

एसपी चंदन सिन्हा ने शनिवार को बताया कि एरिया कमांडर अरविंद राम पर ज़िले के सीमावर्ती हुसैनाबाद थाना में कई मामले दर्ज हैं।

साथ ही बिहार के औरंगाबाद और नबीनगर थाना क्षेत्र में नक्सल मामले दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि पुलिस को कई दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ज़िले के सीमावर्ती क्षेत्रों में भट्ठा मालिकों और ठेकेदारों से नक्सली संगठन जेजेएमपी द्वारा लेवी की मांग की जा रही है। नहीं देने और अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जाती है।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक सूचना मिली कि उक्त सभी नक्सली सीमावर्ती हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।

एक विशेष टीम का गठन कर गुप्त सूचना अनुसार मनोज सिंह के चिमनी भट्ठा के इर्द गिर्द छह नक्सलियों को मंडराते देखा गया। विशेष टीम ने छापेमारी कर उक्त नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

इन सभी के पास से एक देशी रायफल, एक देशी कट्टा, 10 ज़िंदा गोली, 7 पीस मोबाइल बरामद किया गया है।

एसपी ने यह भी बताया कि उग्रवादियों की गिरफ्तारी के बाद कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिससे जेजेएमपी नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है।

Share This Article