पलामू में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर स्थित बुधुआ मोड़ के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान विनोद राम (40) के रूप में की गई है। वह एक राशन डीलर था। घटना शनिवार देर रात की है।

जानकारी के अनुसार जपला से बेल बिगहा जाने के दौरान दुकानदार विनोद राम की बाइक को हाईवा ने टक्कर मार दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को दुर्घटनास्थल से उठाकर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी ओर घटना के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों की माने तो इलाके में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन ने कई बार मांग की लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

Share This Article