रांची पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर बादल गोप को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर बादल गोप को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र स्थित जंगल से उसे गिरफ्तार किया है।

बादल गोप, अमन साहू गिरोह के लिए भी काम कर चुका है।

बादल के खिलाफ रांची, लातेहार, चतरा और गुमला सहित कई अन्य जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रांची पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Share This Article