रामगढ़ में कोयला तस्करी, दो ट्रक हुए जब्त

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ जिले में कोयला के अवैध कारोबार पर जिला प्रशासन सख्त हो गई है। डीसी माधवी मिश्रा ने जिले के तमाम एंट्रेंस पर नव चेतना के लगा दिए हैं।

गुरुवार की रात उन चेकनाको पर कोयला तस्करों के दो ट्रक पकड़े गए। इसके अलावा बालू तस्करों पर भी नकेल कसी गई है।

पतरातू प्रखंड क्षेत्र में बालू लदा एक गाड़ी भी पकड़ा गया है। शुक्रवार को डीसी माधवी मिश्रा ने बताया कि जिले में बड़े पैमाने पर कोयले की अवैध तस्करी की जा रही है।

उसकी सूचना जिला प्रशासन को लगातार मिल रही थी। इस अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए पूरे जिले में नौ स्थानों पर चेकनाका बनाया गया था।

उन सभी स्थानों पर रात दस बजे से छह बजे तक अधिकारी मुस्तैद रहते हैं। अधिकारियों की टीम को पहली सफलता मांडू चेकनाके पर मिली है।

जहां पर दो ट्रकों को पकड़ा गया है। उन पर लदा हुआ कोयला पूरी तरीके से अवैध था। जांच के दौरान पता चला है कि उसे जंगल से लोड कर दूसरे जिले और प्रदेश में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था।

अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने रामगढ़ सीओ सुधीर कुमार के साथ नई सराय, बाजार समिति एवं बारलौंग सहित अन्य चेक नाकों का निरीक्षण कर दंडाधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी दंडाधिकारियों को वन एवं खनन संबंधित सभी तरह के चालान एवं अन्य दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया।

शुक्रवार की सुबह तक चलाए गए जांच अभियान के दौरान मांडू प्रखंड से दो वाहनों को अवैध रूप से कोयले के परिवहन के लिए जप्त किया गया।

वहीं पतरातू प्रखंड से एक वाहन को अवैध रूप से बालू का परिवहन करने के लिए जब्त किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित पर एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु विभिन्न चेक नाकों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में किसी भी हाल में किसी तरह का अवैध खनन ना हो।

Share This Article