भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया 8 मार्च को आएंगे झारखंड

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवम झारखंड के संगठन प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया आठ मार्च को दो दिवसीय प्रवास पर रांची आएंगे। यह जानकारी शनिवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी।

साहू ने बताया कि सैकिया आठ मार्च की सुबह सेवा विमान से रांची आएंगे। इस दौरान ज़िला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिये रामगढ़ जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वे अपराह्न में रांची ग्रामीण ज़िला अंतर्गत ओरमांझी मंडल की कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे।

साहू ने बताया कि नौ मार्च को प्रदेश कार्यालय में सुबह दस बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित है, जिसमें प्रदेश प्रभारी का मार्गदर्शन होगा।

Share This Article