हेमंत सोरेन सरकार ने लिया फैसला, राज्य के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रद्द

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने निर्णय किया है कि इस बार भी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रद्द रहेंगी।

इस दौरान कक्षा एक से 12वीं तक की विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई पूरी हो सके।

उनका अधूरा पाठ्यक्रम पूरा हो सके। इस अभियान को सरकार ने ”निदानात्मक शिक्षा” नाम दिया है।

जानकारी के अनुसार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस दिशा में अपनी तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं।

छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से हुई प्रभावित

झारखंड के सभी 24 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इसकी सूचना भी भेज दी गई है।

विभाग ने कहा है कि अप्रैल से जून महीने के बीच कक्षा एक से 12वीं तक स्टूडेंटस के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएं।

यह कदम कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद होने की वजह से उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण झारखंड में सभी सरकारी स्कूल लंबे समय तक बंद थे। इस कारण छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

इस नुकसान की भरपाई के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने की पहल की जा रही है।

निदानात्मक शिक्षा नामक इस अभियान के तहत शिक्षक स्कूल आएंगे और कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाएंगे।

Share This Article