International Women’s Day : झारखंड में आधी आबादी के हवाले कई रेलवे स्टेशन, ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेल मंडल ने अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन के परिचालन का कमान महिलाओं के हाथ सौंपा है।

मंगलवार को चलने वाली ट्रेन में लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, गार्ड, टीटीई, आरपीएफ सभी महिलाएं है। यहां तक कि एक बोगी महिलाओं के लिए विशेष है।

इसके अतिरिक्त रांची स्टेशन के टिकट काउंटर पर महिलाकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। स्टेशन मास्टर की भी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपा गया है।

रांची स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफॉर्म पर सुबह 8.50 बजे ट्रेन को रेलवे पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस संबंध में रांची रेल मंडल के सीनियर डीटीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि आधी आबादी के हवाले कई स्टेशन हैं।

उन्होंने बताया कि स्टॉफ ट्रेन को रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी तक ले जाएगा और पुन: वापस रांची लाएगा। यह कोशिश आधी आबादी को ताकत का अहसास कराने की कवायद है।

रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन का कमान महिलाकर्मियों के हाथ

आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि अमूमन ट्रेन में कम संख्या में महिला कर्मी दिखती हैं। हालांकि, लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, टीटीई सहित पूरे काडर में इनकी नियुक्ति होती है।

इसे लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन का कमान महिलाकर्मियों के हाथ साैंपा गया।

इस दौरान एक स्पेशल कोच भी होगा, जिसमें सिर्फ महिला यात्री होंगी।

टिकट काउंटर की जिम्मेदारी भी महिला कर्मी के जिम्मे सौंपी गई है। अनारक्षित टिकट काउंटर पर सभी महिलाएं ही टिकट देंगी।

Share This Article