यह स्पष्ट हो गया कि राजा का बेटा शासन नहीं करेगा: संजय सेठ

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सांसद संजय सेठ ने भाजपा के हर कार्यकर्ता को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि यह जीत भाजपा के हर कार्यकर्ता की जीत है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा जैसे राज्यों के जनता की जीत है। जनता ने भाजपा की नीतियों को, भाजपा के विकास को जनादेश देने का काम किया है। यह स्पष्ट हो गया कि राजा का बेटा शासन नहीं करेगा, शासन वही करेगा जो जनता के हित में काम करेगा।

सांसद ने गुरुवार को कहा कि गंगा के उद्गम से संगम तक, कन्याकुमारी से कश्मीर तक महानायक नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यों पर मिल रहे जनादेश ने वैश्विक पटल पर इनकी स्वीकार्यता को पुष्ट किया है।

साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन से जीत की राह आसान हुई है। इस प्रचंड जीत के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता का अभिनंदन करता हूं। उन्हें बधाई देता हूं।

Share This Article