काम की खबर: रांची के इन इलाकों में 4 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली, निपटा लें जरूरी काम

रांची के कई इलाकों में आज 2 से 4 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी। हरमू और कुसई सबस्टेशन में तकनीकी कार्य और मेंटेनेंस के चलते बिजली विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। बिजली विभाग की ओर से सबस्टेशन में तकनीकी काम और बिजली तारों के पास पेड़ों की डालियों की छंटाई की जा रही है। इसी वजह से शहर के अलग-अलग हिस्सों में 2 से 4 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी।

जानकारी के मुताबिक, हरमू सबस्टेशन के 11 केवी न्यू हरमू फीडर में वीसीबी बदलने और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान टुंगरी टोली, बाली बगीचा, संत फ्रांसिस स्कूल क्षेत्र, वसुंधरा, पटेल चौक, सोहराय भवन, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, बसंत बिहार और पूरण विहार समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। वहीं, 33 केवी कुसई सबस्टेशन भी सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। यहां रेलवे क्रॉसिंग के पास नामकुम से एयरपोर्ट ग्रिड को जोड़ने का काम किया जाएगा। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।