झारखंड भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायक दल एवं सांसदों की बैठक हुई।

बैठक में राज्य विधानसभा में बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित सांसद एवं विधायक उपस्थित थे।

बैठक के बाद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा।

पत्रकारों से बातचीत में दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दो वर्ष बीत जाने के बाद भी भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जाना लोकतंत्र की हत्या है।

प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष निर्णय नहीं ले रहे हैं। यह सरकार सदन को संवैधानिक प्रक्रियाओं से नहीं बल्कि तानाशाह की तरह चलाना चाहती है।

Share This Article