रांची से बरही जा रहे सांसद को पुलिस ने रोका

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: रखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश का काफिला चरही थाना के 15 माइल एनएच 33 में हजारीबाग प्रशासन व चरही पुलिस ने रोक दिया।

प्रकाश ने कहा कि मॉब लिंचिंग के शिकार बरही निवासी रुपेश पांडेय के पीड़ित परिजनों से मिलने जाते वक्त उन्हें रोक लिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या है।

झारखंड सरकार भारतीय जनता पार्टी से डरी-सहमी है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार जनता की भावनाओं को तार-तार कर रही है।

इस मौके पर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, बरही पूर्व विधायक मनोज यादव और हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल आदि मौजूद थे।

Share This Article