झारखंड की सभी लोकसभा-विधानसभा सीटों पर लड़ेगी VIP: मुकेश साहनी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने झारखंड की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर लड़ने की घोषणा की है। वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश साहनी ने शुक्रवार को रांची में इसकी घोषणा की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए साहनी ने कहा कि झारखंड में भी अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए समाज के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा।

उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल इनके पीछे घूमा, लेकिन इन्होंने मल्लाह समाज को दरकिनार करने का काम किया।

2019 में यूपीए के साथ गठबंधन में तीन सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव हार गया। भले ही चुनाव हार गया, लेकिन संघर्ष करना नहीं छोड़ा है।

हमारे पास चार विधायक हैं, लेकिन 74 विधायक वाले दल से हम कम नहीं हैं, जिस विभाग का मैं मंत्री हूं, वहां नयी नीति बना कर मल्लाह जाति को आर्थिक रूप से सबल बनाने का काम किया।

मुकेश सहनी ने कहा कि हम ऐसे लोग हैं जो यूपी, बिहार और झारखंड में सरकार बनाने का दम रखते हैं। मात्र छह महीने में यूपी में संगठन बना कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

भले ही चुनाव हार गए, लेकिन अभी हौसला नहीं हारे हैं। मैं जाति की राजनीति नहीं करता हूं, मैं परिवार की राजनीति करता हूं। झारखंड में मल्लाह जाति के लोग अपने पैर पर खड़ा हो जाएं।

मुझे दिल्ली पर चढ़ाई करने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि 2024 से पहले हम झारखंड में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। हम अपने दम पर झारखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इ

सके लिए आने वाले समय में पार्टी के विस्तार की रूपरेखा तय करते हुए हर एक विधानसभा में दो दिवसीय कार्यक्रम किया जाएगा।

Share This Article