NIA के DG ने झारखंड DGP से की मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: NIA के DG सदानन्द दाते ने मंगलवार को रांची के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचकर राज्य के DGP अजय कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने झारखंड में आतंकवाद और नक्सलवाद सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान राज्य में आंतकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से की जा रही कार्रवाई एवं हाल के दिनों में प्राप्त सफलताओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान ADG आरके मल्लिक, ADG डॉ संजय आनन्दराव लाठकर, NIA के IG आशीष बत्रा, NIA DIG ज्योति प्रिया, NIA SP प्रशान्त आनन्द, मनोज कौशिक सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article