झारखंड

नितिन गडकरी रांची में 8 और जमशेदपुर में 9 सड़कों का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

रांची: 23 मार्च को केंद्रीय सड़क (Central Road), परिवहन राजमार्ग मंत्री (Minister of Transport Highways) नितिन गडकरी झारखंड आएंगे।

जानकारी के अनुसार, वह राजधानी रांची और जमशेदपुर में 6770 करोड़ की 19 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन (Inauguration) करेंगे।

रांची को 2927 करोड़ और जमशेदपुर को 3843 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। रांची में आठ और जमशेदपुर में 9 सड़कों का शिलान्यास करना है।

पहले जमशेदपुर, फिर रांची के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ओरमांझी-गोला-बोकारो एक्सप्रेस-वे के निर्माण का शिलान्यास

गडकरी रांची के पुराने विधानसभा के समीप शहीद मैदान से झारखंड की महत्वकांक्षी ओरमांझी-गोला-बोकारो एक्सप्रेस-वे के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।

इस पर करीब 2222 करोड़ की लागत आंकी गई है और यह एक्सप्रेस-वे रांची से बोकारो-धनबाद के बीच बेहतर कनेक्टिविटी (Connectivity) देगा।

2 सेक्शन में बनने वाली इस फोरलेन रोड (Fourlane Road) से 15 किमी तक दूरी कम हो जाएगी। रांची-बोकारो के बीच रामगढ़ जाए बगैर यात्रा की जा सकेगी।

रांची में होने वाले शिलान्यास

● गुमला, NH-23 में सुधार कार्य और डुमरी रोड (एमडीआर-36) तक चैनपुर-महुआदरन के 2-लेन को चौड़ा किया जाएगा।

● NH-143ए के लोहरदगा शहर के आसपास बाईपास का निर्माण

● हजारीबाग के तहत बनासो-बडगड्डा रोड (MDR-93) का चौड़ीकरण

● देवलटांड़ के भगवान आदित्यनाथ मंदिर को NH-33 से जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण होगा

● गोला-चारू रोड के बीच आरओबी

जमशेदपुर में डबल डेकर एलिवेटेड रोड का शिलान्यास

● NH-33 के काली मंदिर-डिमना चौक बलीगुमा, जमशेदपुर खंड की 4 लेन डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण। इसकी अस्थायी लंबाई 10.04 किमी है। करीब 1876 करोड़ की लागत से यह अपने तरह की अलग परियोजना है।

● तालाबुरु और केंदपोसी रेलवे स्टेशन पर आरओबी

● झींकपानी और तालाबुरु रेलवे स्टेशन आरओबी

● भुईंया सिनान से सुसनी वाया हाथीखेड़ा रोड का पुनर्निर्माण

● फुलडुंगरी से झंटीझरना वाया बुरुडीह रोड।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker