रांची में कल सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, यहां जाने राजधानी में कैसी होगी ट्रैफिक व्यवस्था

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार अपनी पहली वर्षगांठ 29 दिसंबर को समारोह पूर्वक मना रही है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था बाधित ना हो, इसके लिए विशेष तैयारी की गई है।

सुबह 6 से रात 10 बजे तक शहर में सभी बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक रहेगी। पंडरा और पिस्का मोड़ से आने वाले भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

छोटे वाहन इस रूट से चलेंगे और रातू रोड, न्यू मार्केट चौक से कांके की तरफ या किशोरी यादव चौक की ओर जा सकेंगे। ऑटो रिक्शा और छोटे मालवाहक की एंट्री सीमित समय के लिए वर्जित रहेगी।

इसके अलावा शहर के विभिन्न मार्ग का रूट डायवर्ट किया गया है। बूटी मोड़ से बरियातू रोड में छोटे वाहन करम टोली चौक से जेल चौक की ओर चलेंगे। करम टोली चौक से डीसी आवास की ओर जाने वाले रूट पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

One Year of Hemant Government: Tight Security will be at Morabadi Ground on  Occasion of Hemant Government One Year Ranchi Jharkhand

इस रूट में बदलाव नहीं

बोड़ेया रोड से आने वाले छोटे वाहन करम टोली चौक से जेल चौक जाएंगे।

ये वाहन बरियातू रोड होकर बूटी मोड़ भी जा सकेंगे। जेल चौक की ओर से आने वाले छोटे वाहन करम टोली चौक होते हुए बरियातू के रास्ते बूटी मोड़ तक जा सकेंगे।

मान्या पैलेस की ओर से स्टेट गेस्ट हाउस की तरफ आने-जाने के लिए सामान्य परिचालन पूरी तरह से वर्जित रहेगा। सभी आम लोग ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट करम टोली से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।

कांके रोड, रातू रोड व रेडियम रोड की तरफ से बोड़ेया रोड व एदलहातू जाने वाले लोग जेल चौक, करमटोली चौक, ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट मोड़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे।

हॉटलिप्स से एटीआई मोड की ओर और एटीआई मोड़ से सिदो-कान्हू मोड़ की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

In less than a decade, number of vehicles in Mysuru doubles - The Hindu

कार्यक्रम स्थल से पहले 18 ड्रॉप गेट

कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले 18 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। सभी ड्रॉप गेट पर एक पुलिस पदाधिकारी और चार जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

ड्रॉप गेट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि जो ड्रॉप गेट जिनके लिए निर्धारित किया है, उसी से वे आना-जाना कर सकेंगे।

इन 6 जगहों पर की गई है पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाले लोगों के लिए 6 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग मुख्य मंच के पीछे निर्धारित है।

वीआईपी और पदाधिकारियों की गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था मंच की पश्चिम दिशा में नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क के पास बने पार्किंग स्थल में किया गया है।

मोरहाबादी टीओपी में भी वीआईपी के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

इनके अलावा मीडिया कर्मियों के लिए हॉकी स्टेडियम के उत्तर बापू वाटिका के सामने स्थित आर्मी ग्राउंड से सटे स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Share This Article