Homeभारततेलंगाना टनल हादसे में मजदूरों का नहीं मिला सुराग, अब ली जाएगी...

तेलंगाना टनल हादसे में मजदूरों का नहीं मिला सुराग, अब ली जाएगी खोजी कुत्ते की मदद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Telangana Tunnel Accident : तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल टनल परियोजना का एक हिस्सा शनिवार को ढह गया। इस हादसे में आठ मजदूर फंस गए। इनमें झारखंड के गुमला जिले के चार मजदूर शामिल हैं। सुरंग में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में बचाव दल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिन बाद भी अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई है। फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए अब खोजी कुत्ते की मदद ली जाएगी।

चार दिन बीत जाने के बाद भी मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिला है। फंसे हुए मजदूरों में गुमला के तिर्रा गांव के संतोष साहू, खंभिया कुंबा टोली के अनुज साहू, कोबी टोली के जगता खेस और बघिमा नकटी टोली के संदीप साहू शामिल हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गुमला जिला प्रशासन मजदूरों के परिवारों की मदद कर रहा है। प्रशासन ने चारों मजदूरों के एक-एक परिजन को हवाई जहाज से नागरकुरनूल भेजा है। वहां के डीसी बधावथ संतोष ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें घटनास्थल का दौरा कराया।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...