Hazaribagh Violence : उपद्रवी घरों से फरार, पुलिस कर रही तलाश, पथराव और आगजनी में आधा दर्जन घायल

News Aroma
2 Min Read
#Hazaribagh Violence
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh Violence : हजारीबाग में इचाक के डुमरीन गांव में खंभे पर लाउडस्पीकर बांधने के विवाद में बुधवार को दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पत्थरबाजी में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने एक बोलेरो, 6 बाइक, एक स्कूटी और साइकिल को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान सड़क पर खड़ी ऑटो को पलट दिया और एक बाइक को कुएं में डाल दिया। घटना में 8 वाहन जलकर राख हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और उपद्रवियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। घटना के बाद से डुमरीन गांव में सत्राटा पसरा हुआ है।

उपद्रवियों ने पुलिस की मौजूदगी में सुबह 8 बजे घटना को अंजाम दिया। पहले से चल रहे तनाव को सुलझाने थाना प्रभारी संतोष कुमार बुधवार सुबह गांव गए थे। वहां पंचायत प्रतिनिधि और दोनों पक्ष के लोग थे। एक पक्ष के लोग लोहे के स्तंभ में चोंगा बांधने और दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इस बीच पुलिस और ग्रामीणों में सहमति बनी कि दो दिन बाद लाउडस्पीकर खोल दिया जाएगा। इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने घरों की छत से पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला बल के अतिरिक्त जवानों के साथ कई थानों के पुलिस पदाधिकारी, सहायक एसपी श्रुति, SDPO अमित कुमार, SDO लोकेश बारंगे, CO रामजी प्रसाद गुप्ता, BDO संतोष कुमार, इंस्पेक्टर विनोद कुमार समेत पुलिस के जवान पहुंचे। उन्होंने मिलकर स्थिति को संभाला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कैंप कर रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद उपद्रवी घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Share This Article