नोएडा में शेयर बाजार कारोबारी फ्लैट में मृत मिले

नोएडा के सेक्टर-76 स्थित फ्लैट में शेयर बाजार कारोबारी राजीव अरोड़ा का शव मिला। पुलिस ने जांच शुरू की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-76 की आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहने वाले एक शेयर बाजार कारोबारी का शव उनके फ्लैट से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राजीव अरोड़ा (68) पुत्र जगनमोहन अरोड़ा के रूप में हुई है। उनका शव उनके कमरे में मिला।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि राजीव अरोड़ा शेयर का कारोबार करते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ समय में उन्हें शेयर बाजार में काफी नुकसान हुआ था और उनकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया आशंका है कि ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हुई होगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।