उत्तर भारत में हाड़ कंपा रही ठंड, दिल्ली में घने कोहरे का असर, विजिबिलिटी Zero

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई, जिसके चलते कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Today’s Weather Mood, IMD Forecast : उत्तर भारत में ठंड हाड़ कंपा रही है। शुक्रवार को घना कोहरा देखा गया। दिल्ली-NCR में भी घने कोहरे की चादर छाई। राजधानी में सुबह करीब 5:30 बजे पालम एरिया में जीरो विजिबिलिटी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई, जिसके चलते कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की मोटी परत छाई हुई है और कई इलाकें में जीरो विजिबिलिटी है।

मौसम विभाग ने दिया अगले 5 दिन का अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिन उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इन इलाकों में अगले 2 से 3 दिन तक विजिबिलिटी में भी कमी आएगी।

राज्यों में आज विजिबिलिटी की स्थिति

पंजाब: अमृतसर-25, पटियाला- 500
हरियाणा: अंबाला और हिसार- 200
चंडीगढ़- 50
दिल्‍ली: पालम और सफदरजंग- 500
राजस्थान: गंगानगर- 200
उत्तर प्रदेश: लखनऊ और वाराणसी- 25, बरेली- 50, झांसी और सुल्तानपुर- 500
बिहार: प्यूरिया- 50
पश्चिम मध्य प्रदेश: ग्वालियर-500
गांगेय पश्चिम बंगाल: मालदा- 500
असम: तेजपुर- 50, गुवाहाटी-500

Share This Article