रांची शहर में अब कूड़ा फ़ैलाने वालों की खैर नहीं, CCTV से रखी जाएगी नज़र, होगी सख्त कार्रवाई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कूड़ा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रांची नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी।

रांची नगर निगम के द्वारा मुख्य मार्गों में अवस्थित कूड़ा फैलाने वाले प्रतिष्ठानों की शहरों में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी।

रांची नगर निगम के द्वारा चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रांची स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में की गई है।

इन कर्मियों के द्वारा शहरों में अधिष्ठापित विभिन्न सीसीटीवी CCTV के वीडियो फुटेज का अवलोकन कर वैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जाएगा जो सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का उल्लंघन करते हैं और अपने प्रतिष्ठान का कूड़ा सड़क पर डालते हैं।

रांची शहर में अब कूड़ा फ़ैलाने वालों की खैर नहीं, CCTV से रखी जाएगी नज़र, होगी सख्त कार्रवाई

ऐसा किया तो प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी

सड़कों पर कूड़ा डालने वालों का वीडियो फुटेज साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए नियमानुसार दंड अधिरोपित किया जाएगा।

जिन प्रतिष्ठानों के द्वारा दो बार से ज्यादा नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर कूड़ा फेंका जाएगा उनकी निगम से निर्गत अनुज्ञप्ति को रद्द करते हुए उनके प्रतिष्ठान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम की टीम भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगातार कार्य कर रही है।

लेकिन प्राय यह देखा जा रहा है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा मुख्य मार्गों पर कूड़ा यत्र तत्र फेंक दिया जाता है जिससे गंदगी फैलती है।

रांची शहर की छवि धूमिल होती है। इसी परिस्थिति को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

Share This Article