OMG! झारखंड में यहां पत्नी ने ही दे दी पति की सुपारी, ननदोई के साथ मिलकर कर डाली नृशंस हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: कहा जाता है कि पति-पत्नी का संबंध एक जन्म का नहीं, बल्कि सात जन्मों का होता है। इतना ही नहीं, आजकल यूनिट फैमिली के चल रहे ट्रेंड में पति के अलावा पत्नी का और कोई सहारा भी नहीं होता है।

इसके बावजूद एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपके रौंगटे खड़े कर देगा। जहां पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की सुपारी दे दी। वहीं, ननदोई के साथ मिलकर पति की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या भी कर दी।

जी हां, जिले के रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित इंडियन अस्पताल के संचालक सद्दाम अंसारी का शव पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया।

वहीं, पुलिस ने इस मामले में मृतक सद्दाम अंसारी की पत्नी और ननदोई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने 22 फरवरी की शाम से लापता सद्दाम अंसारी के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

मृतक के पिता सपही गांव निवासी कुर्बान अंसारी ने बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

क्या है मामला

इंस्पेक्टर ने बताया कि लापता अस्पताल संचालक सद्दाम अंसारी का शव पुलिस ने बुधवार की देर रात बुलका के डोगीयवा नदी झरना से बरामद किया था।

उन्होंने बताया कि रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर सद्दाम की हत्या उसकी पत्नी शबनम खातून ने 50 हजार रुपए की सुपारी देकर कराई है।

पुलिस ने सद्दाम की हत्या में शामिल होने के आरोप में बुलका निवासी उसके ननदोई साबिर अंसारी और उसके सहयोगी मनोज गुप्ता को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पत्नी की निशानदेही पर ही पति का शव बरामद

मृतक के पिता ने अपने दामाद साबिर अंसारी पर पुत्र की हत्या की आशंका जताई थी।

मृतक के आवेदन के आधार पर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर साबिर को गिरफ्तार किया गया।

उससे हुई पूछताछ के आधार पर उसके सहयोगी मनोज और मृतक की पत्नी शबनम को भी गिरफ्तार किया गया। उन्हीं की निशानदेही पर सद्दाम का शव बरामद किया गया।

Share This Article