खूंटी में पंडित दीनदायल उपाध्याय की पुध्यतिथि पर व्यक्त्वि व कृतित्व को किया गया याद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रतिपादक और प्रखर विचारक पंडित दीनदायल उपाध्याय की पुध्यतिथि पर गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पंडितजी के व्यक्त्वि व कृतित्व को याद किया गया।

भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, उपाध्यक्ष संजय साहू, महामंत्री विनोद नाग,नगर पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन पहान, मीडिया प्रभारी अनूप साहू सहित कई लोगों ने पडितजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

समर्पण दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशीनाथ महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा देकर नयी क्रांति का जन्म दिया।

उन्होंने कहा कि पंडितजी के बताये मार्ग पर चलकर व उनके विचारों को आत्मसात करने से ही सच्चा समाजवाद आयेगा मौके पर सुरेश जयसवालए युवा मोर्चा के प्रियमए मंडल अध्यक्ष मदन गोपए अनुसूचित जाति मोर्चा के योगेंद्र नायकए सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Share This Article