चाकू मारकर एक को उतारा मौत के घाट, दूसरे को किया जख्मी, अपराधियों ने…

सोमवार को रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के आराहंगा में बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सोमवार को रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के आराहंगा में बाइक सवार तीन अपराधियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में डुठू मुंडा नाम के युवक की जान चली गई। श्रवण मुंडा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों की सहायता से उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने बाजार में दुकान लगाई थी।

कुचाई की ओर भाग निकले अपराधी

जानकारी के अनुसार, डुठू मुंडा बाजार में दुकान लगाकर मीट काट रहा था। उसके बगल में श्रवण मुंडा ने भी दुकान लगाई थी। तभी बाइक पर सवार तीन अपराधी आये और डुठू मुंडा से बकझक करने लगे। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।

इसी बीच अपराधियों ने डुठू मुंडा के गला पर चाकू मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने श्रवण मुंडा के पेट में भी चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सभी वहां से कुचाई की ओर भाग निकले।

Share This Article