Latest Newsझारखंडगिरिडीह के शीतलपुर में घर के अंदर हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक महिला...

गिरिडीह के शीतलपुर में घर के अंदर हुआ जोरदार ब्लास्ट, एक महिला की मौत, चार घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Giridih : गिरिडीह जिले के शीतलपुर इलाके में कल रविवार की रात एक घर में अचानक हुए जोरदार Blast ने इलाके में सनसनी फैला दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं परिवार के चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शीतलपुर निवासी Umesh Das के घर में हुई है।

ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि घर की छत दीवारों से अलग हो गई और मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उमेश दास की सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उमेश दास, उनकी पत्नी, बेटा और एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायलों को स्थानीय Hospital में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के RIMS रेफर किया गया है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

धमाके की असली वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...