₹4000 घूस लेते सिटी मैनेजर और सर्वेयर को ACB की टीम ने दबोचा, फिर …

दोनों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम कार्यालय ले आई, यहां से जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) की पलामू इकाई ने गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) शहरी में तीसरी किस्त के भुगतान के एवज में 4000 हजार रिश्वत लेते सिटी मैनेजर अनिल उरांव एवं सर्वेयर राकेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

दोनों को गिरफ्तार करने के बाद ACB की टीम कार्यालय ले आई। यहां से जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताया जाता है कि सिटी मैनेजर और सर्वेयर ने निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 कल्याणपुर में लाभुक लैलून बीवी से प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त 90 हजार के भुगतान को लेकर घूस मांगी थी।

ACB के अधिकारियों ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया

इस संबंध में एजाजुल ने ACB  के मेदिनीनगर कार्यालय में शिकायत की थी। ACB ने मामला दर्ज किया और निगम कार्यालय में गुरुवार की दोपहर एजाजुल ने जैसे ही घूस की राशि सीटी मैनेजर और सर्वेयर को दी वैसे ही ACB के अधिकारियों ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सिटी मैनेजर अनिल उरांव (35) रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे-दुबलिया का रहने वाला है जबकि सर्वेयर राकेश कुमार (33) नावाटोली मेदिनीनगर शहर का निवासी है। दोनों नगर निगम (Municipal council) में अनुबंध पर कार्यरत थे और वर्ष 2021 से सेवा देते आ रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply