रांची के धुर्वा में नाबालिक से दुष्कर्म मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा और…

आरोपियों में दीपक, बंटी और नितेश शामिल हैं, DSP राजा कुमार मित्रा के अनुसार इस मामले में पांच लोग शामिल थे, तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नाबालिक से दुष्कर्म (Rape) के तीन आरोपियों को रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस मामले की जानकारी सामने आई है।

आरोपियों में दीपक, बंटी और नितेश शामिल हैं। DSP राजा कुमार मित्रा के अनुसार इस मामले में पांच लोग शामिल थे। तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दो फरार हैं। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस प्रकार दिया गया घटना को अंजाम

बताया जाता है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ धुर्वा डैम घूमने गई थी। इसी दौरान वहां 5 युवक पहले से मौजूद थे। उन्होंने छेड़छाड़ (Molestation) शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़िता के साथ आए उसके दोस्त को मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद लड़की को पास के ही पार्कनुमा जगह पर ले गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जहां उन्होंने घटना को अंजाम दिया। सभी धमकी देते हुए भाग गए। लड़की लोग घटना की जानकारी परिजनों के दी उसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज की।

सुखदेव नगर में मजदूरी करने वाले दंपती की 12 साल की बेटी से दुष्कर्म

दूसरी और, मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में मजदूरी करने वाले दंपती की 12 वर्षीया बेटी के साथ पहचान वाले व्यक्ति द्वारा ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि दो दिन पहले मजदूरी कर घर लौटने के बाद दंपती बेटी की तलाश कर रहे थे। इसी बीच वह बदहवास घर आई। बताया कि कैटरिंग (Catering) का काम करने वाले अमित ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को फौरन दबोच लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply