पलामू में बम फटने से तीन बच्चे सहित चार लोगों की मौत

News Aroma Desk

Palamu Bomb Blast: पलामू (Palamu) में लोकसभ चुनाव की पूर्व संध्या पर जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव (Naudiha village) में बम फटा, जिससे तीन बच्चे सहित चार की मौत हो गई। मरने वालों में बाप बेटे भी शामिल है।

एक ही परिवार के भाई बहन तीन लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए MRMCH Medininagar में भर्ती किया गया है। उनके शरीर पर कई जगह जख्म हुए हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। DSP मणिभूषण प्रसाद ने MRMCH पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बच्चों की मौत से उनके परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।

मृतकों में इश्तियाक अंसारी और उसका बेटा मजीद अंसारी, हजरत अंसारी का पुत्र शाहिद अंसारी, अकबर अंसारी का पुत्र वारिस अंसारी शामिल है। इश्तियाक अंसारी एक पुत्र शहादत, पुत्री अफसाना एवं रुखसाना दोनों जख्मी है।

नौडीहा गांव से आए ग्रामीणों ने बताया कि इश्तियाक अंसारी कबाड़ खरीदने का काम करता था। रविवार को भी उसने कई जगह से कबाड़ खरीदा था और अपने घर लाया था। सामान लाने के बाद घर पर उतार रहा था।

इसी क्रम में अचानक धमाका हुआ और इश्तियाक के चिथड़े उड़ गए, जबकि उसके बच्चों समेत आसपास के बच्चे जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि Fiber Plastic के कनेक्शन पाइप में बम था और इसकी जानकारी इश्तियाक को नहीं थी।

इश्तियाक को कबाड़ किसने बेचा, इसके बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गयी है। शोक की लहर है। इश्तियाक गरीब परिवार से आता था। कबाड़ खरीदने के अलावा Ice cream बेचता था। उसकी पत्नी को कुछ नहीं हुआ है।

x