पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर कार से अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

पलामू के लेस्लीगंज में बिना नंबर कार से अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, नेटवर्क की जांच जारी

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Illegal Liquor: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट वाली कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि इंजीनियरिंग कॉलेज बसोरा के पास एक संदिग्ध वैगनआर कार खड़ी है, जिसे दो युवक चलाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी को बताया गया और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

जैसे ही पुलिस पहुंची, दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अनिल कुमार साहू (30 वर्ष) और अरसद अंसारी (24 वर्ष) बताए, जो रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

कार की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। आरोपियों के पास शराब से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं थे। पुलिस ने 146 बोतल (750 एमएल) रॉयल चैलेंज, 72 बोतल (750 एमएल) सिग्नेचर और 48 बोतल (375 एमएल) रॉयल चैलेंज जब्त की।

इसके बाद शराब को जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, एसआई विक्रम शील और लेस्लीगंज थाना की रिजर्व गार्ड टीम शामिल रही।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।