पांकी के इरगु डैम में मिला 55 वर्षीय बुजुर्ग का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

पलामू के पांकी स्थित इरगु डैम से 55 वर्षीय बंधु उरांव का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Irgu Dam Dead Body Found : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित इरगु डैम से बुधवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इरगु गांव निवासी 55 वर्षीय बंधु उरांव के रूप में हुई है।

घटना रतनपुर पंचायत के इरगु गांव स्थित डैम की है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पांकी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पानी में डूबने समेत अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। साथ ही पुलिस से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। वहीं, पूरे इरगु गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोग भी बुजुर्ग की मौत को लेकर स्तब्ध हैं और पुलिस की जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।