पलामू पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: हैदरनगर थाना क्षेत्र के एक फरारी आरोपित खरगड़ा गांव निवासी दीपक पासवान को हाजिर करने का आदेश व्यवहार न्यायालय ने हैदरनगर पुलिस को दिया है।

इस संबंध में शुक्रवार को हैदरनगर थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने बताया कि उक्त आरोपी पर हैदरनगर थाना में मामला दर्ज है। आरोपित काफी दिनों से फरार हैं।

एसआई नीरज सेठ ने न्यायालय में जल्द उपस्थित होने की सूचना उनके घर पर चिपका दिया है। इसमें व्यवहार न्यायालय से हैदरनगर पुलिस को अविलंब उन्हें हाजिर कराने का आदेश दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में न्यायालय से जारी इश्तेहार पूर्व में तामिल करा दिया है। उक्त आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार है। उन्होंने बताया कि दीपक कुमार जल्द हाज़िर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article