झारखंड में यहां महिला से मिलने पहुंचा आशिक, पति ने पकड़ा, पंचायत लगाकर की पिटाई, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हिसातू गांव निवासी दिनेश सिंह (30) पर एक महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पंचायत लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई से घायल दिनेश की मौत शुक्रवार को हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हिसातू गांव निवासी अनिल सिंह का अवैध संबंध पड़ोस की एक महिला से पिछले तीन माह से चल रहा था।

गुरुवार की रात दिनेश सिंह महिला से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान महिला के पति ने उसे पकड़ लिया।

उसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गई और रात में ही पंचायत बुलाई गई।

पंचायत में दिनेश की जमकर लाठी-डंडे से पिटाई भी की गई, जिससे दिनेश बुरी तरह घायल हो गया।

पंचायत में निर्णय हुआ कि दिनेश को दंड स्वरूप 51 हजार रुपये देने होंगे।

इस पर दिनेश के परिजनों ने जुर्माना देने की बात स्वीकार किया और घायल दिनेश को घर ले आए।

इधर, पिटाई के कारण दिनेश की स्थिति काफी खराब हो गई थी।

शुक्रवार को उसकी स्थिति नाजुक हो गई। जब तक उसको परिजन अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत घर में ही हो गई।

Share This Article