झारखंड की युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक बिहार से दबोचा गया, जेल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जसीडीह पुलिस ने पुराने दुष्कर्म कांड के एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपित पप्पू कुमार हेम्ब्रम बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के पराली गांव का रहने वाला है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोबाइल पर उसका संपर्क चकाई निवासी युवती से हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी तो वे शादी करने के लिए तैयार हो गए।

आरोप है कि आरोपित युवक दो जनवरी को मोबाइल से संपर्क पर पीड़िता को शादी करने की बात कहकर देवघर बुलाया।

उसके कहने पर वह देवघर आ गई। उसके बाद आरोपित युवती के जसीडीह थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया के सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। घटना की जसीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को युवक के बारे में मिली सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article