रानी ताल डैम में डूबे शख्स की 24 घंटे के बाद भी अता-पता नहीं, मछुआरों की…

स्थानीय मछली मारने वाले मछुआरों की मदद से ट्यूब पर बैठकर जाल लगाकर शव ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Ranital Dam: जिले के चैनपुर प्रखंड के रानीताल डैम में डूबे (Drowned in Ranital Dam) चैनपुर बाजार के निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र कमलापुरी का 24 घंटे बाद भी कोई अता-पता नहीं चल सका है।

स्थानीय मछली मारने वाले मछुआरों की मदद से ट्यूब पर बैठकर जाल लगाकर शव ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इस बीच मंगलवार को रानी ताल डैम पहुंचे जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अंचलाधिकारी संजय बाखला को एनडीआरएफ की टीम बुलाकर बॉडी ढूंढने का निर्देश दिया।

इस मौके पर जिले के विकास आयुक्त रवि आनंद और नगर आयुक्त जावेद हुसैन भी मौजूद थे।

NDRF को पूरे मामले से संबंधित फैक्स कर दिया गया

उल्लेखनीय है कि सोमवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रानी ताल डैम गए धर्मेंद्र कमलापुरी गहराई वाले हिस्से में डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली।

सोमवार को पूरे दिन उसकी तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह भी उसे ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला।

सूचना मिलने के बाद जिले के उपायुक्त शशि रंजन (Shashi Ranjan) उप विकास आयुक्त रवि आनंद एवं नगर आयुक्त जावेद हुसैन मौके पर पहुंचे और अंचलाधिकारी से मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने रांची से NDRF की टीम बुलाकर बॉडी ढूंढने का निर्देश दिया। इसके लिए मैसेज भेजने का निर्देश दिया।

अंचलाधिकारी संजय बाखला ने बताया कि इस सिलसिले में NDRF को पूरे मामले से संबंधित फैक्स कर दिया गया है। स्थानीय स्तर पर भी खोजबीन की जा रही है। सोमवार रात आठ बजे तक खोजबीन की गई। मंगलवार सुबह छह बजे से ढूंढा जा रहा है। आशंका है कि डूबने के बाद युवक पत्थर में दब गया होगा। उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

Share This Article