Latest Newsझारखंडपंचायत चुनाव : पलामू में उड़नदस्ता टीम का गठन

पंचायत चुनाव : पलामू में उड़नदस्ता टीम का गठन

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: पंचायत चुनाव को पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने अलग-अलग प्रखंडों के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया।

फ्लाइंग स्क्वायड में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी 24 घंटे रहेंगे क्रियाशील

उन्होंने सभी प्रखंडों में चार-चार पदाधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मतदान समाप्ति तक कार्य पर बने रहने हेतु निर्देशित किया है।

फ्लाइंग स्क्वायड में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। प्रत्येक पाली में अलग-अलग कर्मियों को तैनात किया गया है साथ ही सभी टीम को वाहन भी उपलब्ध कराया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने उड़नदस्ता में शामिल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को निर्वाचन व्यय लेखा नियंत्रण के तहत की जाने वाली कार्रवाई के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर नियंत्रण रखने की बात कही। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव संबंधी हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखने की बात कही।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...