Latest NewsUncategorizedआपकी सेहत के लिए अमृत है पपीता, सुबह खाली पेट खाएं, बीमारियों...

आपकी सेहत के लिए अमृत है पपीता, सुबह खाली पेट खाएं, बीमारियों को दूर भगाएं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Papaya Benefits in Empty Stomach : सेहत बुलंद है तो जिंदगी (Life) में खुशी है। सब कुछ धन से ही नहीं मिलता है। सेहत (Health) खराब हो जाए तो धन जाया तो होता ही है, कोई जरूरी नहीं कि ठीक भी हो जाए।

सेहत के लिए रहन-सहन और खान-पान का संतुलन सबसे जरूरी है।

खान-पान की सही जानकारी हो तो सेहत संबंधी बड़ी से बड़ी परेशानियां काम हो जाती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पपीता कैंसर (Cancer) से लड़ने में मदद करता है।

यह फल उन लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, जिनका कैंसर का इलाज चल रहा है। पपीते (Papaya) की खास बात ये है कि इससे हमारी हड्डियां (Bones) मजबूत रहती हैं।

पपीते में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम कम मात्रा में रहता है लेकिन इसमें मौजूद फॉसफोरस हमारी हड्डियों का ध्यान रखता है।

वैसे पपीता खाने से पूरे शरीर को लाभ मिलता है। बता दें कि पपीता (Papaya) ना सिर्फ हमारी हड्डियों बल्कि दिल को भी ठीक रहने में मदद करता है।

इसमें फाइबर,पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई सारे विटामिन्स होते हैं। यहीपोषक तत्व हमारे दिल को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

इसमें मौजूद हाई फाइबर कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को भी कंट्रोल करता है। जब कोलेस्ट्रॉल मेनटेन रहता है, तो हम दिल की बीमारियों से भी दूर रहते हैं।

बॉडी को ठंडा रखता है पपीता

पपीता कई फंगल इंफेक्शन्स से लड़ने में भी मददगार माना जाता है और आंतों के कीड़ों को मारने के लिए भी जाना जाता है, जो कई संक्रमणों और जटिलताओं का कारण बनता है।

इसलिए गर्मियों में इस फल का सेवन आपकी बॉडी को ठंडा रखता है।

पपीते में Vitamin C भी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी अगर पूरा है तो हमारी इम्युनिटी कभी वीक नहीं होती है।

इसलिए पपीते को इम्युनिटी बूस्टर फ्रूट (Immunity Booster Fruit) भी कहा जाता है। इम्युनिटी को बढ़ाए रखने के लिए डॉक्टर भी पपीता खाने की सलाह देते हैं।

खराब पाचन वाले लोगों के लिए रोजाना पपीता खाना जरूरी है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और भोजन को तेजी से मेटाबोलाइज करने में मदद करता है।

पपीते में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो भोजन को तेजी से तोड़ने में मदद करता है। इसके अलावा, पपीता एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है जो कब्ज के जोखिम को रोकता है।

पेट साफ करने में भी सहायक

पपीते में मौजूद Vitamin A हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद है। विटामिन A खासतौर पर आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इसके अलावा, पपीता में मौजूद फाइबर हमारे शरीर में टॉक्सिन को रुकने ही नहीं देता है, जिससे पेट भी साफ हो जाता है।

मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट एक कप पपीता खाना चाहिए।

यह इसमें नैचुरल शुगर होती है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह शुगर के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है।

पपीता शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है ये तो आप जरूर जानते ही होंगे।

इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे की विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पदार्थ, क्षार तत्व, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, शर्करा, फाइबर, कैरोटिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी हमारी सेहत को बुलंद रखना में मदद करते हैं।

spot_img

Latest articles

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...

खूंटी में सोमा मुंडा हत्याकांड, परिजनों से मिले नेता, न्याय की मांग तेज

Soma Munda murder case in Khunti : खूंटी जिला के चलागी गांव में सोमा...

खबरें और भी हैं...

IPAC रेड मामला, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टालने की ED की मांग

IPAC Raid Case: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में मंगलवार, 14 जनवरी को IPAC...

फिल्म सर्टिफिकेशन विवाद पर सियासत तेज, BJP का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

BJP Launches Major Attack on Rahul Gandhi : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय की फिल्म...

रुपये की गिरावट पर कांग्रेस का हमला, मोदी सरकार पर गलत नीतियों का आरोप

Congress Attacks Rupee Depreciation : कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला...