
बिहार : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव शुक्रवार देर रात मधुबनी जिला के दिल्ली हाट, अररिया संग्राम में आयोजित आशीष मिश्र (एनआरआई) के विवाह समारोह में हुए। पप्पू यादव ने इस पावन अवसर पर वर–वधू को सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे। सांसद पप्पू यादव के कार्यक्रम में पहुंचने पर वर–वधू के परिवार के सदस्यों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
