रांची में केवल इन जगह पर ही दें पार्किंग शुल्क, अवैध पार्किंग वसूली पर सख्त हुआ नगर निगम

निगम ने साफ किया कि निर्धारित स्थलों के अलावा कहीं और पार्किंग शुल्क मांगना गैरकानूनी है। कई जगहों पर लोगों से जबरन पैसे वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद निगम ने यह कदम उठाया है। टॉल-फ्री नंबर पर शिकायत मिलने पर निगम तत्काल कार्रवाई करेगा और दोषियों पर जुर्माना या कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम ने शहर में अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने का ऐलान किया है। निगम ने केवल 31 निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही शुल्क लेने की अनुमति दी है और इसके बाहर कहीं भी पैसे मांगने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शिकायत दर्ज करने के लिए निगम ने TOLL-FREE नंबर 18005701235 जारी किया है, जहां लोग अवैध वसूली की जानकारी दे सकते हैं।

क्या है नया नियम?

नगर निगम के मुताबिक, शहर में अभी 31 पार्किंग स्थलों में से 16 स्थलों की ई-ऑक्शन के जरिए बंदोबस्ती हो चुकी है। बाकी स्थलों की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। इन तय स्थलों पर पार्किंग की सुविधा पहले 10 मिनट तक मुफ्त है। इसके बाद की दरें इस प्रकार हैं:

दुपहिया वाहन : अगले 3 घंटे के लिए 10 रुपये।

चारपहिया वाहन : अगले 3 घंटे के लिए 30 रुपये।

अवैध वसूली पर नकेल

निगम ने साफ किया कि निर्धारित स्थलों के अलावा कहीं और पार्किंग शुल्क मांगना गैरकानूनी है। कई जगहों पर लोगों से जबरन पैसे वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद निगम ने यह कदम उठाया है। टॉल-फ्री नंबर पर शिकायत मिलने पर निगम तत्काल कार्रवाई करेगा और दोषियों पर जुर्माना या कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

केवल इन 31 जगह पर ही दें पार्किंग शुल्क

रांची नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे केवल नीचे दिए गए अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही शुल्क दें। इनके अलावा कहीं और पैसे मांगना गैरकानूनी है:

  • श्रीसंकट मोचन मंदिर टैक्सी स्टैंड
  • रंगरेज गली
  • बालकृष्णा सहाय रोड
  • शारदा बाबू लेन (केवल दुपहिया)
  • अटल स्मृति वेंडर मार्केट भूतल
  • अमिटी यूनिवर्सिटी से मान्यवर शोरूम तक
  • वेद टेक्सटाइल्स से निशान ऑटोमोबाइल्स तक
  • ऑटो बाइक्स शोरूम से वी मार्ट तक (वाया कंप्यूटर नेटवर्क और राज अस्पताल)
  • सैन्को के बगल से जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स के एसी मार्केट गेट तक
  • विशाल मेगामार्ट से श्री हनुमान मंदिर तक
  • कांके रोड पर प्रेमसंस मोटर के सामने और रिलायंस मार्ट
  • स्मार्ट बाजार
  • अंजुमन प्लाजा के सामने वूल हाउस के पास त्रिकोणीय स्थल
  • चर्च कॉम्प्लेक्स के सामने से नाइस फर्नीचर तक
  • रांची क्लब कॉम्प्लेक्स के बाहर (बैंक ऑफ महाराष्ट्र से इंडसइंड बैंक तक)
  • मेपल प्लाजा, अशोकनगर रोड
  • कचहरी चौक (काली मंदिर से आयुक्त कार्यालय की उत्तर सड़क तक)
  • सिटाडेल (ब्लैक बेरी) भवन से होराइजन होंडा शोरूम तक
  • अलबर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक तक (वाया सदर अस्पताल की चहारदीवारी)
Share This Article