पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 और डीजल 91 पैसे महंगा

देश में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा हो गया है। 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दामों ने आम लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। ईंधन कीमतों पर नया अपडेट पढ़ें।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : देश में आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। आज देश भर में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

10 दिन के भीतर तीसरी बढ़ोतरी

वाहन चालकों के लिए यह खबर राहत देने वाली नहीं है, क्योंकि महज 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले इसी सप्ताह पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। वहीं, इसके कुछ दिन पहले भी तेल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा किया गया था।
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुए बदलाव की स्थिति इस प्रकार है

दिल्ली: पेट्रोल 99.51 रुपये, डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 108.46 रुपये, डीजल 94.99 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 110.57 रुपये, डीजल 96.98 रुपये प्रति लीटर

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।