सरायकेला में पिकअप वैन अनियंत्रित हो पलटी, सात की दर्दनाक मौत, दर्जनभर लोग घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह बड़ी घटना घटी है। जहां अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं।

महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही मौत

मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना राजनगर-चाईबासा मार्ग की बताई जा रही है। जहां खैरबनी गांव के समीप चाईबासा की ओर से मजदूरों को लेकर आ रही पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें महिला मजदूर सहित सात की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

8 मजदूरों की स्थिति गंभीर

बताया जाता है कि पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। 8 मजदूरों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक केंद्र लाया गया। जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Share This Article