Technology और Humanities एक-दूसरे के पूरक: राष्ट्रपति

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Platinum Jubilee Celebrations of BIT Mesra : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में नई तकनीक की अहम भूमिका है।

वर्तमान युग तकनीक का है और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इसमें महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि Technology और Humanities एक-दूसरे के पूरक हैं।

AI भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

राष्ट्रपति शनिवार को BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि BIT मेसरा ने 70 वर्षों की यात्रा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

President Draupadi Murmu said that technology and humanities complement each other.

1964 में यहां पहला स्पेस और रॉकेटरी डिपार्टमेंट स्थापित हुआ था, जो आज भी तकनीकी विकास में योगदान दे रहा है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि यह भविष्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

BIT ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई

इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से राज्यवासियों में उत्साह है।

राज्यपाल ने BIT मेसरा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्थान ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और विद्यार्थियों की सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

President Draupadi Murmu said that technology and humanities complement each other.

Share This Article