नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को चिकित्सक दिवस और ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ (सीए) दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असंख्य लोग चिकित्सकों और सीए के अथक प्रयासों के लिए उनके आभारी हैं और उन पर भरोसा करते हैं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ किए गए अलग-अलग संदेशों में कहा कि सरकार ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में काम कर रही है और देश के चिकित्सक बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने, चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान को आगे बढ़ाने, नवोन्मेष को अपनाने तथा सभी को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।



