रिम्स की डिस्पेंसरी में बढ़ गई दवाएं, फ्री में मिलेगी 5 दिन की दवा

रांची के रिम्स में ओपीडी के बाद मरीजों को अब पुरानी इमरजेंसी के पास स्थित डिस्पेंसरी से डॉक्टर की पर्ची पर पांच दिनों की दवाएं पूरी तरह मुफ्त मिलेंगी सुविधा शुरू

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुरानी इमरजेंसी के पास डिस्पेंसरी में अब 64 तरह की दवाएं हैं अवेलेबल

रांची: रिम्स (RIMS) प्रबंधन के नए फैसले के अनुसार अब मरीजों को ओपीडी के बाद पुरानी इमरजेंसी के पास स्थित डिस्पेंसरी से 5 दिनों की दवाएं बिल्कुल मुफ्त मिलेंगी। मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से ओपीडी डिस्पेंसरी में दवाओं का स्टॉक बढ़ा दिया है। अब डिस्पेंसरी में 64 प्रकार की दवाए उपलब्ध हैं। जिससे कि मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं न खरीदनी पड़ें।

डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर दवा देने का आदेश

दवाओं के वितरण को लेकर प्रबंधन ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत डॉक्टर द्वारा लिखे जाने पर मरीजों को अब सीधे 5 दिनों की खुराक मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीजों को डॉक्टर की मूल पर्ची (Prescription) दिखाना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य रिम्स आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर आर्थिक बोझ को कम करना और उन्हें अस्पताल परिसर के भीतर ही समय पर इलाज व दवाएं सुनिश्चित कराना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।