प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। वे राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे और राष्ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह इस द्वीपीय देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे तथा संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान में कहा कि सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और ‘विजन महासागर’ तथा ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता का प्रमुख साझेदार है। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से होने वाली द्विपक्षीय वार्ता को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मिलकर अपने-अपने लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने बताया कि वह 27 से 29 जून तक सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां की राजकीय यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वह सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।