Latest NewsभारतPM मोदी ने एयरपोर्ट पर किया UAE राष्ट्रपति का स्वागत

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर किया UAE राष्ट्रपति का स्वागत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi welcomes UAE President at the Airport: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज सोमवार को एक संक्षिप्त दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।

इस यात्रा की खास बात यह रही कि भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi खुद हवाई अड्डे पर जाकर उनका स्वागत करने पहुंचे। यह कदम दोनों देशों के बीच मजबूत दोस्ती को दर्शाता है।

PM Modi ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

प्रधानमंत्री मोदी ने Social media platform X पर स्वागत की तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने लिखा कि वह अपने भाई, यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत करने Airport गए। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह दोनों देशों के बीच सहयोग पर बातचीत को लेकर उत्साहित हैं।

मध्य पूर्व की स्थिति के बीच दौरा अहम

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब मध्य पूर्व में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

ऐसे में UAE राष्ट्रपति का यह छोटा लेकिन अहम दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शेख नाहयान की यह यात्रा करीब दो घंटे की है।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और UAE राष्ट्रपति के बीच होने वाली बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके साथ-साथ मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात पर भी दोनों नेताओं के बीच गंभीर बातचीत हो सकती है।

शाम 6 बजे होगी वापसी

यूएई के राष्ट्रपति आज शाम करीब 6 बजे दिल्ली से रवाना हो जाएंगे। हालांकि समय कम है, लेकिन इस बैठक से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पहले भी कई बार आ चुके हैं भारत

विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति बनने के बाद शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का यह तीसरा भारत दौरा है। वहीं पिछले 10 वर्षों में वे कुल पांच बार भारत आ चुके हैं।

यह लगातार संपर्क भारत-यूएई के मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों को साफ तौर पर दिखाता है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...