कर्नाटक में प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में भाजपा नेता को पुलिस ने दबोचा, अब…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Leader Arrest in Prajwal Sex Scandal Case : शुक्रवार की रात को प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल (Prajwal Revanna Sex Scandal)  मामले में BJP नेता जी देवराजे गौड़ा (Devaraje Gowda) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

भाजपा के नेता और पेशे से वकील जी. देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े एक अश्लील वीडियो के मामले में अरेस्ट किया गया।

वोटिंग के पहले सामने आए थे कई अश्लील वीडियो

बता दें कि कर्नाटक (Karnataka) में 26 अप्रैल को मतदान से पहले प्रज्वल से कथित तौर पर जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए थे।

देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक (Video Leak) करने का आरोप है, जिसे वह सिरे से खारिज कर चुके हैं।

वहीं एक महिला ने देवराजे गौड़ा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया था।

आरोप है कि उन्होंने महिला की संपत्ति बिकवाने के नाम पर छेड़छाड़ की थी।

वीडियो वायरल होने के बाद ही प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चल गए। बाद में उन्हें JDS से सस्पेंड भी कर दिया गया। रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

इस कारण किया गया है अरेस्ट

पुलिस के मुताबिक, पेन ड्राइव के जरिए वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका पर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

Share This Article