देश तोड़ना और नफरत का बीज बोना कांग्रेस का शुरू से रहा काम, BJP ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pratul Shahdev: BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने की बात की है और समाज में नफरत के बीज बोने का काम किया है।

कांग्रेस पहले देश-विदेश में देश का अपमान करती थी लेकिन अब तो भारतवासियों का भी अपमान करने लगी है।

प्रतुल शाह देव गुरुवार को मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रतुल ने कहा कि अब राहुल गांधी के गुरु और उनके राजनीतिक सलाहकार कहे जाने वाले सैम पित्रोदा जो वर्षों से कांग्रेस की Overseas Sale के अध्यक्ष रहे हैं, उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों पर नस्लभेदी और रंगभेदी टिप्पणी की है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अंकल सैम ने कहा है कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं, नॉर्थ-ईस्ट भारत (North-East India) के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिमी भारत के लोग अरब के लोग जैसे दिखते हैं और उत्तर भारत के लोग अंग्रेज जैसे दिखते हैं। ये केवल सैम पित्रोदा का बयान नहीं है बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी की सोच है।

प्रतुल ने आरोप लगाया कि सैम पित्रोदा का इस्तीफा महज एक राजनीतिक नाटक है। क्या कांग्रेस सैम पित्रोदा को पार्टी से बर्खास्त करने की हिम्मत दिखायेगी? अगर नहीं तो ये इस्तीफा बस Damage Control है। सैम पित्रोदा अभी भी कांग्रेस पार्टी में हैं और राहुल गांधी के सलाहकार हैं।

Share This Article