राजनाथ सिंह कल गोड्डा में करेंगे रोड शो, दुमका में जनसभा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajnath Singh will hold Road Show in Godda tomorrow: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) 10 मई को दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे। गोड्डा में रोड शो भी करेंगे।

गोड्डा के NDA प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। वे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट आएंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh 10 मई को दुमका के यज्ञ मैदान में 11.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन, दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जामताड़ा जिला अध्यक्ष समित शरण भी मौजूद रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोड्डा के NDA प्रत्याशी डॉ Nishikant Dubey के नामांकन में शामिल होंगे। उसके बाद गोड्डा रेलवे स्टेशन में दोपहर एक बजे से आयोजित Road Show में भी शामिल होंगे।

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र, प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी और दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत भी मौजूद रहेंगे।

Share This Article