झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिरा: प्रतुल शाहदेव

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Spokesperson Pratul Shahdeo: राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) की गिरफ्तारी के बाद BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सत्ता पक्ष पर हमला बोला।

उन्होंने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार का आज एक और बड़ा विकेट गिरा। Alamgir Alam को अरबों रुपये के टेंडर घोटाले मामले में ED ने गिरफ्तार कर लिया है।

शाहदेव ने कहा कि यह PM मोदी का न्यू इंडिया है। यहां आप उच्च पद पर भी रहकर भ्रष्टाचार करके बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यह तो शुरुआत है। अभी तो अरबों रुपये का जो टेंडर घोटाला हुआ है, उसकी जांच जारी रहेगी। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Share This Article