झारखंड आंदोलनकारी की मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेवार : प्रवीण प्रभाकर

आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर ने वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी उमानाथ कोल की इलाज के अभाव में हुई मौत के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News : आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले जामताड़ा में वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी एवं प्राचीन कोल आदिवासी कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के अभाव में मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और उनकी मौत के लिए विभागीय मंत्री इरफान अंसारी स्वयं जिम्मेवार हैं।

उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की बजाय बयानबाजी में लगे रहते हैं। जामताड़ा जिले समेत पूरे राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदतर हो गई है।

श्री प्रभाकर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल वयोवृद्ध आंदोलनकारी उमानाथ कोल को जब फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां न डॉक्टर मिले और न ही एंबुलेंस। उन्हें जामताड़ा रेफर कर दिया गया। इसके बाद रास्ते में उनकी मौत हो गई।

इससे दो दिन पूर्व उचित चिकित्सा के अभाव में जामताड़ा सदर अस्पताल में एक प्रसूता की मौत हो गई, जिसका पर्दाफाश करने पर इरफान अंसारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे करवाए।

श्री प्रभाकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अपने जिले में ही स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में विफल रहे हैं, जिसके कारण आम जनता में आक्रोश है। जिले में स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के नाला विधानसभा में भी स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ़ बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन धरातल पर कार्य नहीं दिख रहा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।